इटावा। आगरा-कानपुर हाईवे स्थित विचारपुरा के पास सोमवार रात बेकाबू कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। इसमें कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार सवार खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे।

सोमवार रात करीब 10 बजे दिबियापुर, औरैया निवासी कार चालक महेश चंद्र एक परिवार को खाटू श्याम दर्शन कराने जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही आगरा-कानपुर हाईवे स्थित विचारपुरा के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जा टकराई।

इसमें कार में बैठी उर्मिला (40) निवासी डबरा, करहल, मैनपुरी, अनन्या (14) निवासी राजपुर, यहीं के छुन्नी (25) व सुरेश चंद्र (50) घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि किसी के गंभीर चोट नहीं आई थी। कुछ घंटे इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *