राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में बुधवार को बालागंज निवासी कारपेंटर पंकज (32) ने पत्नी नीतू से वीडियो कॉल करते हुए फंदा लगा लिया। पंकज का नीतू से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उन्होंने जान दे दी।

Trending Videos

गोंडा के रहने वाले पंकज बालागंज के पंक्षी विहार में किराये के मकान में पत्नी नीतू व दो बच्चों के साथ रहते थे। नीतू बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात 11 बजे पंकज ने शराब के नशे में नीतू को वीडियो कॉल की थी। इस बीच दोनों विवाद हो गया। 

वीडियो कॉल काटकर मकान मालिक को जानकारी दी

नाराज पंकज ने नीतू से फंदे से लटककर जान देने की बात कही। यह सुन वह घबरा गईं। वीडियो कॉल काटकर मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो उन्हें पंकज पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। पड़ोसियों ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *