{“_id”:”67896b27b8fd3622620b5d1b”,”slug”:”cars-and-autos-are-not-able-to-enter-the-market-police-remained-strict-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-475786-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कार, ऑटो नहीं कर पा रहे बाजार में प्रवेश, पुलिस रही सख्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजारों में जाम की समस्या के समाधान के लिए दोपहर 12 से रात आठ बजे तक के लिए ऑटो, ई-रिक्शा, लोडर व चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस व्यवस्था के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बाजारों में बनाए गए आठ चेकिंग प्वाइंटों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात नजर आई। प्रतिबंधित वाहनों को बाजारों में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। इससे बाजार की यातायात व्यवस्था में भी सुधार नजर आया। ब्यूरो
