फिरोजाबाद के पूर्व विधायक शिव सिंह चक के बेटे की मौत के बाद सुर्खियों में आए शेरवानी फिजियोथेरेपी सेंटर संचालक पर फिर एक मुकदमा दर्ज कराया गया है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस सेंटर के संचालन को लेकर यह मुकदमा एसीएमओ डॉ.अमित शर्मा की ओर से क्वार्सी थाने में दर्ज कराया गया है। बता दें कि पूर्व में सील किया गया यह सेंटर डेढ़ माह से फिर शुरू हो गया था, जिसकी जानकारी पर पिछले सप्ताह फिर सील किया गया था।
मुकदमा दर्ज कराते हुए झोलाछाप मामलों के नोडल एसीएमओ डॉ. अमित शर्मा की ओर से कहा गया है कि एसीएमओ डॉ. बीके राजपूत ने जब पिछले सप्ताह महेशपुर के पास सेंटर का निरीक्षण किया तो इसे किसी डॉ. अमजद के नाम से पंजीकरण कराकर चलाना बताया। मगर जब उस पंजीकरण की जांच हुई तो वह फर्जी पाया गया।
यह भी पढ़ें… Aligarh: पूर्व विधायक के बेटे की मौत पर हुआ था सील, चलता मिला शेरवानी फिजियथरेपी सेंटर फिर किया सील
जांच में उजागर हुआ कि यह पंजीकरण दोदपुर के सेंटर से बनवाया गया है। इसके बाद 22 अगस्त को इस सेंटर को सील कर दिया गया था। साथ में फर्जी तरीके से पंजीकरण के दस्तावेज बनवाकर संचालन करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराना तय किया।