फतेहपुर। ठेकेदार के एडवांस में दिए गए 3.32 लाख रुपये हड़पकर पांच भट्ठा मजदूर भाग गए। उनके खिलाफ सीएम के डिप्टी सचिव भास्कर चंद्र कांडपाल के आदेश पर गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हथगाम थाना क्षेत्र के चकबाकरपुर निवासी मुन्ना गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव स्थित सुघर सिंह के भट्ठे पर मजदूरों की ठेकेदारी करता है। बताया कि पांच ईंट पथेरा 21 नवंबर की रात भट्ठे से बिना बताए चले गए। उन्हें बरगलाकर दंदवा गांव का भट्ठा मजदूर मुलायम कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र स्थित दूसरे भट्ठे पर ले गया है।

भागने वाले मजदूरों में खागा नई बाजार निवासी फूलचंद्र ने एडवांस 74 हजार, भोगलपुर निवासी रंजीत ने 41 हजार, चक इटैली निवासी राकेश कुमार ने 96 हजार रुपये, दंदवा निवासी संतोष ने 41 हजार और मुलायम ने 80 हजार रुपये ले रखा है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *