case of offering Ganga water at Taj Mahal in Agra came to light Once again woman also waved saffron flag

ताजमहल में फिर चढ़ाया गंगाजल: लहराया भगवा झंडा
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर तीन दिन के अंदर दूसरी बार सुरक्षा तार-तार हो गई। सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने ताजमहल के मुख्य गुंबद पर पहले गंगाजल चढ़ाया, फिर भगवा झंडा लहरा दिया। गुंबद पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। शनिवार को हिंदू महासभा के दो सदस्यों ने ताज पर गंगाजल चढ़ाने का दावा किया था।

Trending Videos

सावन के तीसरे सोमवार को हिंदू महासभा की महिला अध्यक्ष मीरा राठौर दोपहर में ताजमहल पहुंचीं। अपने साथ बोतल में भरकर लाए गंगाजल को मुख्य गुंबद पर चढ़ाया और बाहर मेहमानखाने की ओर की रेलिंग पर खड़े होकर भगवा झंडा लहरा दिया। इस दौरान की गई नारेबाजी को सुनकर सीआईएसएफ के जवान दौड़ पड़े और मीरा राठौर को पकड़ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *