case of open sale of meat has come to light Despite ban in Agra ACP has ordered an investigation

सीएम का आदेश दरकिनार:खुलेआम बिक रहा मीट
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश में आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में रोक के बावजूद खुलेआम मीट की बिक्री जा रही है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। क्षेत्र में यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

Trending Videos

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र में मीट बेचने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुछ महिलाएं और व्यक्ति मीट काट कर बेच रहे हैं। वीडियो खंदौली के मोहल्ला व्यापारियन की बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी एत्मादपुर ने जांच के आदेश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *