
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में सब्जी विक्रेता को कंटीले तार से घायल करके लूट करने वाले बदमाश ने पुलिस पर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लूटा हुआ मोबाइल बदमाश की निशानदेही पर बरामद कराने के लिए उसे अपने साथ लेकर गई थी।
उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व सब्जी विक्रेता से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। 19 जनवरी को सुबह करीब चार बजे निवाड़ीकला से नगला भदौरिया गांव को जाने वाले मार्ग पर रास्ते में कटीले तार बांधकर बदमाशों ने सब्जी विक्रेता के साथ घटना को अंजाम दिया था।
