अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में बुधवार को रास्ते के विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों की ओर से एकदूसरे पर लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया था। घटना में महिला ग्राम प्रधान समेत 13 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज करते हुए 40 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

एक पक्ष की ओर से ग्राम मुस्तरा निवासी हैरान सिंह यादव की ओर से नवाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई, जिसमें उन्होंने बताया कि गांव की प्रधान और उसके परिवार के लोगों ने सरकारी रास्ता बंद कर दिया है। इसे खुलवाने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की गई थी, जिससे विपक्षी रंजिश रखने लगे। बुधवार को तहसील के टीम नापजोख के लिए आई थी। इसी दरम्यान विपक्षियों ने हमला कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने शैलेंद्र यादव, मेहताब यादव, ऊधम यादव, उत्तम यादव रंजीत यादव समेत 16 नामजद और छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से रघुनाथ सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उनकी पत्नी प्रमोद देवी ग्राम मुस्तरा की प्रधान हैं। परिवार के नाम मौजा मुस्तरा में आराजी नंबर 743 की जमीन है। इस नंबर पर जनहित में सरकारी सड़क का निर्माण कराया गया है। राजाराम व अन्य लोगों ने निजी जमीन में आगे भी रास्ता मांगे जाने का प्रस्ताव दिया था। बुधवार को दिन में पुलिस की मौजूदगी में तहसील की टीम जमीन की नापजोख कर रही थी। इसी दरम्यान विपक्षियों ने हमला कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने हैरान सिंह, अंगद सिंह, बजू यादव, यशवंत यादव, अफसर समेत 23 के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *