आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के खिलाफ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस आरोप में बिल्डर की पत्नी के साथ पांच लोग भी फंस गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
{“_id”:”670770ac2a74ff4c4a0c63d0″,”slug”:”case-registered-against-prakhar-garg-for-fraud-of-rs-9-crore-wife-and-five-others-also-implicated-2024-10-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: प्रखर गर्ग पर नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, पत्नी सहित पांच अन्य भी फंसे; जानें पूरा मामला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रखर गर्ग
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के बिल्डर प्रखर गर्ग के खिलाफ नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस आरोप में बिल्डर की पत्नी के साथ पांच लोग भी फंस गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कमला नगर और कुतलुपुर, एमजी रोड स्थित संपत्ति के सौदे के नाम पर बिल्डर प्रखर गर्ग, उसकी पत्नी राखी गर्ग समेत पांच लोगों के विरुद्ध नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रांसपोर्ट नगर के अरुण सौंधी ने धोखाधड़ी, कूटरचित प्रपत्र तैयार करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रखर गर्ग, पत्नी और सतीश गुप्ता, सुमित कुमार जैन और मुकेश कुमार जैन को नामजद किया है।