case registered against six people including pradhan son in murder of teenager in Agra

हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार की रात 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रधान पुत्र सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। किशोर को मुकदमे में दो दिन बाद गवाही देनी थी। गवाही देने से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं।

घटना खेरागढ़ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। गांव में सूरज को शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने रात में ही दबिश देकर कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

वहीं पीडि़त परिवार की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के रामअवतार, तारा, प्रधान पुत्र नंदकिशोर, लौंग देवी, राजवती, निशा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी खेरागढ़ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी दोनों पक्षों के बीच मुकदमा दर्ज कराया गया था। इनके बीच वर्ष 2021 से विवाद बना हुआ था।

कक्षा सात में पढ़ता था

मृतक सूरज सरस्वती विद्या मंदिर का कक्षा सात का छात्र था। उसकी हत्या से दादी मां का रो-रो कर बुरा हाल था। सूरज के दो छोटे भाई हैं। कान्हा (6) और राम (5) दो बड़ी बहन रचना और गौरी है रचना की शादी हो चुकी है।

गोली की आवाज पर दौड़ी थी बहन

हत्याकांड स्थल घर के समीप ही है। गोली चलने की आवाज पर बहन गौरी दौड़कर सबसे पहले पहुंची थी। मौके पर 14 वर्षीय भाई को खून से लथपथ देख तो चीखें निकल गई। उसने शोर मचा कर अन्य परिजन को बुलाया। गोद में भाई को लेकर बाइक से अस्पताल की ओर भागी, लेकिन रास्ते में ही भाई ने दम तोड़ दिया था। गौरी ने बताया कि हत्याकांड में पांच-छह लोग शामिल रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस बल तैनात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *