फोन पर दोस्तों की हंसी-मजाक से आगरा के गांव गिजोली में जातीय विवाद फैल गया। दो जाति के लोगों में दो अलग-अलग दिन झगड़ा हुआ। मामला इस कदर बढ़ गया कि गांव में पुलिस तैनात करनी पड़ गई। 


Casual Banter Turns into Caste Conflict in Gijoli Village Police Deployed for Peace

agra police
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा के गांव गिजोली में दो दोस्तों के बीच फोन पर हुए हंसी-मजाक ने गांव में जातीय विवाद पैदा कर दिया। दो जाति के लोगों में दो अलग-अलग दिन झगड़ा हुआ। अवैध हथियार लहराते वीडियो वायरल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि रामसेवक का भाई रोहित गांव के अर्जुन के साथ बाहर रहकर नौकरी करता है। 13 सितंबर की शाम को गांव के राजू और अर्जुन फोन पर बात कर रहे थे। दोनों हंसी-मजाक में गाली-गलौज करने लगे। राजू ने फोन पास बैठे बलवीर को दे दिया। उधर से अर्जुन राजू को गाली दे रहा था। बलवीर ने समझा अर्जुन उसे गाली दे रहा है।

loader

Trending Videos

बलवीर भी इधर से कुछ बोलने लगा तो अर्जुन ने गांव के ही साथ में नौकरी कर रहे रोहित को फोन दे दिया। दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो गई। बलवीर रोहित की शिकायत करने उसके घर पहुंचा। वहां भाई रामसेवक से उसकी कहासुनी हो गई। यहीं से कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रशासन को गांव में पुलिस तैनात करनी पड़ी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें