cause of death of the student has been said to be suffocation due to hanging

Crime Scene
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव मानिकपुर में छात्रा का शव घर के कमरे में मिला था। इसके बाद मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में छात्रा की मौत का कारण फंदा लगने से दम घुटना बताया गया है।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर छात्रा के पिता ने बताया था कि बुधवार रात लगभग 9:30 बजे बेटे के साथ छत पर सो रहा था। 15 वर्षीय बेटी नीचे वाले कमरे में सो रही थी। उसी समय पड़ोस के एक युवक ने मुझे आवाज़ लगाई और कहा कि नीचे आओ। जब मैं नीचे उतरा तो देखा गांव का ही राजकुमार बेटी के कमरे से निकलकर भागा। यह देखकर मैंने उसका पीछा किया, लेकिन वह बचकर भाग निकला। वापस आकर बेटी के कमरे में गया तो देखा उसका शव जमीन पर पड़ा था। नाक से खून बह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया था। थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *