
आर्जवी गुप्ता ने किया जिला टॉप
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं का परिणाम शुक्रवार दोपहर जारी हो गया। यूपी टॉप-10 की सूची वाराणसी का डंका बजा है। यूपी टॉप-10 सूची में सात विद्यार्थी वाराणसी के हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा आर्जवी गुप्ता ने 98.4 फीसदी अंक के साथ वाराणसी जिला टॉप किया। यूपी टॉप-10 सूची में वो चौथे स्थान पर रहीं।
इसी स्कूल की शुभी यादव और अरुणवा सरकार ने 98.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा तो प्रियांश राय ने 98 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीबीएसई दसवीं का परिणाम कॅरियर का पहला बड़ा मंच है और यहां की कामयाबी आने वाले समय की तकदीर बनाती है। रिजल्ट आते ही टॉपर्स के घरों में जश्न का माहौल है।
मां-बाप को अपने बच्चों पर नाज है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से उन्हें गौरवान्वित किया और बच्चों को अपने मां-बाप पर, जिन्होंने उनके सपनों को न सिर्फ अपना बनाया बल्कि हर कदम साथ रहकर उन्हें कामयाबी के जहां में पंख पसार कर उड़ने का हौसला भी दिया और आसमान भी।
ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में श्रेया कसेरा ने किया जिला टॉप, 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं का जलवा
