
-किशनी थाने में शांति समिति की बैठक में जानकारी देते सीओ। संवाद
सौहार्द से मनाएं त्योहार, कांवड़ यात्रियों को न हो परेशानी
Trending Videos
{“_id”:”67b1e9a5d73d6cb41f0171fc”,”slug”:”celebrate-the-festival-with-harmony-kanwar-pilgrims-should-not-face-any-problem-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132139-2025-02-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सौहार्द से मनाएं त्योहार, कांवड़ यात्रियों को न हो परेशानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
-किशनी थाने में शांति समिति की बैठक में जानकारी देते सीओ। संवाद
सौहार्द से मनाएं त्योहार, कांवड़ यात्रियों को न हो परेशानी
त्योहारों को लेकर किशनी थाने में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। इस माह महाशिवरात्रि के अलावा अन्य त्योहार भी हैं। सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हों, इसको लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कस्बा के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
बैठक में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले सभी त्यौहार, सभी लोग मिल जुलकर मनाएं। हर साल की तरह इस साल भी कस्बा के लोग शांति और सौहार्द बनाए रखें। यदि कोई माहौल खराब करने की सोच भी रखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस नजर रखेगी। यदि किसी ने अफवाह फैलाई कार्रवाई होगी।
महाशिवरात्रि का महापर्व आने वाला है। कांवड़ यात्री कांवड़ लेकर निकलते हैं। उनकी सुविधा व सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार है। आप लोग भी प्रशासन का सहयोग करें। कांवड़ लेकर जाने वालोें को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हाईवे की सर्विस रोड को खाली रखा जाएगा। सड़क पर कोई वाहन खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। रामनगर मार्ग को शिवरात्रि से पहले सही करा दिया जाएगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बलराम श्रीवास्तव, दिनेश यादव, मुकुल यादव, रमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।