स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया। इस मौके पर यूपी सरकार के मंत्री सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


Celebration of Independence Day in Barabanki.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


बाराबंकी जिले में आजादी की वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक तिरंगा लहरा रहा है। मलिन बस्तियों से लेकर पाश कॉलोनी तक में देशभक्ति की धूम है।

Trending Videos

शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में खाद एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहे। यहां मंत्री ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधियों के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया।

मंत्री शर्मा ने यहां स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की यह 78वीं वर्षगांठ आज पूरा देश मना रहा है। राष्ट्र भक्ति हर चीज से बड़ी है। यह आजादी ऐसे नहीं मिली बल्कि इसके लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया और अंग्रेजों से लोहा लेने में घर बार छोड़कर आए। इस मौके पर यहां स्कूटी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें