रायबरेली। जश्न-ए-आजादी का बुधवार को हर तरफ उल्लास दिखा। राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को सभी सरकारी व निजी एवं ऐतिहासिक इमारतें बिजली की रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठीं। कलेक्ट्रेट में सुबह आठ बजे डीएम ध्वजारोहण करेंगी। एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में पुलिस लाइंस में झंडारोहण होगा।

Trending Videos

आजादी के जश्न की पूर्व संध्या पर ही लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जिलेभर सरकारी भवनों, ऐतिहासिक इमारतें, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की प्रतिमाओं को सजाया गया। बिजली की झालरें लगाई गईं, जिससे सभी स्थल रोशनी से जगमगा उठे।

शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर चौराहा, जिला अस्पताल चौराहा, सिविल लाइंस समेत अन्य स्थानों पर बैनर, टोपी, तिरंगे से बाजार पटा रहा। अभिभावक संग पहुंचे बच्चों ने बैनर, टोपी व तिरंगे की खरीदारी की। देर शाम डीएम हर्षिता माथुर, सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने शहीद स्मारक स्थित सई नदी में दीपदान किया और भारत माता मंदिर में पुष्प अर्पित किए।

सम्मान से नवाजे जाएंगे पुलिस कर्मी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से जिले में तैनात निरीक्षक संजय कुमार, अनिल कुमार सिंह, दिग्विजय प्रताप सिंह, जयशंकर सिंह, राजीव सिंह, विजेंद्र प्रसाद शर्मा, पवन कुमार सोनकर, चिंतामणि पांडेय, विश्वजीत सिंह, रूपेंद्र कुमार शर्मा को उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा।

इसके अलावा दरोगा राम अनुग्रह शुक्ल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, गुलाम गौस खां, महेश कुमार शर्मा, रामबूझ सिंह, संतलाल, रामानंद यादव, हरीराम सिंह, अमर सिंह, रामनिवास, नंदकिशोर द्विवेदी, विनोद कुमार तिवारी, सुरेश सिंह, मुकेश कुमार, अयोध्या प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, संजय कुमार पाठक, नारायण दत्त शुक्ला, अरविंद कुमार यादव, रामरतन, दिनेशचंद्र तिवारी, मुख्य आरक्षी देवकीनंदन शुक्ला, राधेश्याम मौर्य को अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिलेगा।

उपनिरीक्षक बबिता पटेल, मुख्य आरक्षी सत्य प्रकाश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर सुजान सिंह को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का प्रशंसा चिह्न सिल्वर से नवाजा जाएगा।

माहौल खराब किया तो कार्रवाई : एसपी

पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है। होटलों व ढाबों की चेकिंग कराई जा रही है। किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें