{“_id”:”675c965ed725e42ecd080ad7″,”slug”:”chaat-seller-shot-dead-in-dispute-over-removal-of-cart-lucknow-news-c-13-1-lko1028-992933-2024-12-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: ठेला हटाने के विवाद में चाट विक्रेता की गोली मारकर हत्या”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बकाया मांगने पर इवेंट मैनेजमेंट संचालक पर जानलेवा हमला
लखनऊ। काम के बकाया 3.58 लाख रुपये मांगने पर दबंगों ने इवेंट मैनेजमेंट संचालक ईशांक तिवारी पर जानलेवा हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पीजीआई पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos
कल्ली पश्चिम निवासी ईशांक के अनुसार, मोहनलालगंज के परेहटा गांव निवासी अंजनी मिश्रा ने बेटी की शादी की सजावट की बुकिंग 12.78 लाख में की थी। 9.20 लाख का भुगतान कर दिया था। शेष रकम 3.58 लाख शादी के बाद देने की बात कही थी। 17 नवंबर को ईशांक ने पीजीआई इलाके में मिलेनियम गेस्ट हाउस की सजावट की थी। रात दो बजे जब ईशांक ने बकाया रकम की मांग की तो अंजनी उसके साथी पंकज, चंद्रकांत वर्मा व सूरज मिश्रा ने उन पर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपी उन्हें लेकर गेस्ट हाउस की पार्किंग के पास पहुंचे। उनकी गाड़ी से चेक बुक निकाल ली। चार चेक पर 32 लाख रकम भरकर जबरन उनसे हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद उन्हें बुरी तरह से पीटा। एक घंटे बाद होश आने पर वह सिविल अस्पताल गए। वहां पता चला कि उनकी कॉलर बोन टूट गई है। पूरी तरह स्वस्थ होने पर पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पीजीआई थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर पीजीआई रवि शंकर त्रिपाठी के मुताबिक अंजनी, पंकज, चंद्रकांत, सूरज और कृष्णगोपाल के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया गया है।