Chaitra Navratri 2024 kalash sthapana shubh muhurat maa durga puja and shringar samagri

नवरात्र में कलश स्थापना

विस्तार


सवार्थ सिद्धि योग व अमृत सिद्धि योग के साथ मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। माता रानी के दरबार सज गए हैं। भोर से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचने लगेगी। मंदिरों व घरों में घट स्थापना के बाद लौंग का जोड़ा, कपूर से माता का पूजन कर भक्त आशीष प्राप्त करेंगे। 9 दिनों तक देवी मां के मंदिरों में देवी जागरण के साथ घंटे-घड़ियाल बजेंगे।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि 9 अप्रैल को घट स्थापना का समय सुबह 6:02 बजे से लेकर 10:16 बजे तक है। इसके अलावा 11: 57 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। इन दोनों मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *