{“_id”:”69af2d5b243aae7af30f251c”,”slug”:”mother-vindhyavasinis-darshan-will-be-available-for-20-hours-touching-the-feet-will-be-prohibited-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-149876-2026-03-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chaitra Navratri: 20 घंटे होंगे मां विंध्यवासिनी के दर्शन, चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित; चार पहर की होगी आरती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Varanasi News: मां विंध्यवासिनी मंदिर में नवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नवरात्रि के दौरान चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। वहीं चार पहर की आरती के लिए एक-एक घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
विंध्याचल माता मंदिर, मिर्जापुर – फोटो : Instagram
विस्तार
चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान रोज 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा। 20 घंटे मंदिर में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सकेंगे। चार पहर की आरती के लिए एक-एक घंटे मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।
Trending Videos
श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंगला आरती भोर में तीन से चार बजे, दोपहर राजश्री आरती 12 बजे से एक बजे, संध्या आरती शाम 7 बजे से आठ बजे तक व बड़ी आरती रात नौ बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक होगा।
चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का शयन नहीं लगेगा। पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने बताया चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।