संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 Aug 2024 11:09 PM IST

Challan of car of Executive Engineer and SDO

चेकिंग के दौरान एआरटीओ द्वारा रोकी गई अधिशासी अभियंता लोनिभि निर्माण खंड के लिए अनुबंधित निजी क

Trending Videos



मैनपुरी। टैक्सी परमिट वाहन के बजाए निजी वाहन को विभाग में अनुबंध पर चलाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को एआरटीओ शिवम यादव ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और उप खंड अधिकारी विद्युत की अनुबंधित कार का चालान कर दिया। अमर उजाला ने अभियान चलाकर खबरों के माध्यम से इस पूरे मामले को उठाया था। इसके बाद ही कार्रवाई शुरू हुई है।

Trending Videos

सरकारी विभागों में अनुबंध पर वाहन लगाए जा रहे हैं। इसमें टैक्सी परमिट वाहन को ही लगाया जा सकता है। अधिकारी और वाहन स्वामी की मिलीभगत से निजी वाहनों को ही अनुबंधित किया जा रहा है। इससे सरकार को टैक्स का नुकसान हो रहा है। अमर उजाला ने अभियान चलाकर इस पूरे खेल को उजागर किया था। इसी का संज्ञान लेकर शनिवार को एआरटीओ शिवम यादव ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

शनिवार को एआरटीओ ने चेकिंग के दौरान मैनपुरी कुरावली रोड पर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड के कार्यालय में अनुबंधित बोलेरो कार का 11 हजार रुपये का चालान कर दिया। वहीं राधारमन रोड पर उप खंड अधिकारी विद्युत की बोलेरो का भी इतने का ही चालान किया। ये दोनों ही कार निजी वाहन के रूप में पंजीकृत हैं। इसके बाद भी इनका संचालन विभागों में अनुबंधित कर व्यावसायिक रूप में किया जा रहा था। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि आगे भी अनुबंध पर संचालित हो रहे निजी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *