challans will be issued through cameras for violation of rules in Agra city On lines of Expressway

सीसीटीवी कैमरा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से कई बार हादसे हो चुके हैं। पुलिस चालकों के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं कर पाती है। मगर, अब यह नहीं चलेगा। वाहनों की रफ्तार पर न सिर्फ ब्रेक लगेंगे, बल्कि चालान भी कट जाएगा। वाहन स्वामी को शमन शुल्क भी भरना होगा। एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर स्मार्ट सिटी के कैमरों को अपग्रेड कर दिया गया है। पुलिस कैमरों की मदद से गति का पता कर चालान की कार्रवाई करेगी।

शहर में 63 चौराहों पर यातायात का संचालन ट्रैफिक लाइट से कराया जाता है, जबकि 43 चौराहों पर स्मार्ट सिटी के कैमरे लगे हुए हैं। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम से नजर रखी जाती है। वाहनों के यातायात नियम के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की जाती है। तेज गति में वाहनों के निकलने के कारण चालान नहीं हो पाते थे। वाहनों की नंबर प्लेट कैमरे नहीं पकड़ पा रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *