संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST

{“_id”:”677828967def8c0f6c0a1d9c”,”slug”:”chandan-murder-case-wasims-mother-said-my-children-are-small-kasganj-news-c-175-1-mt11003-125970-2025-01-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चंदन हत्याकांड : वसीम की मां बोली- मेरे बच्चे छोटे हैं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:42 PM IST
कासगंज। मेरे बच्चे छोटे हैं, सलीम भी डायलिसिस पर है। चंदन हत्याकांड में दोषियों को सजा होने पर मुख्य आरोपियों में शामिल वसीम व सलीम की मां ने रोते हुए यह बात कही। इसके बाद उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार को चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषियों को सजा होने पर वादी और प्रतिवादी दोनों ही पक्षों की आंखों में आंसू थे। फर्क बस इतना था कि जहां चंदन गुप्ता के परिजन की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं, दोषियों के परिजनों की आंखों में गम के आंसू थे। मुख्य दोषियों में शामिल सलीम व वसीम जावेद की मां शाकिरा बेगम ने सजा होने पर रोते हुए कहा कि उसके बच्चे छोटे हैं। सलीम भी डायलिसिस पर है। जब उनसे अधिक बात करने का प्रयास किया गया तो वह बात नहीं कर सकीं। इसके बाद वह घर के अंदर चली गईं।