अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:48 AM IST
पिछले दिनों प्रधानों ने एसएसपी से मुलाकात की थी। बताया था कि किसी ग्रामीण के पक्ष में कोतवाली पहुंचने पर कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ग्राम प्रधानों से अभद्रता करते हैं।
{“_id”:”670da6dee74151f89d0f8085″,”slug”:”chandaus-kotwal-removed-on-complaint-of-chiefs-aligarh-news-c-2-1-ali1010-508997-2024-10-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh News: प्रधानों की शिकायत पर हटे चंडौस कोतवाल, हरिभान सिंह को किया तैनात”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:48 AM IST

काेतवाल तबादला
– फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने हरिभान सिंह को चंडौस का कोतवाल बनाया है। कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह को आईजीआरएस सेल में भेजा गया है। पिछले दिनों कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह के खिलाफ ग्राम प्रधानों द्वारा लगाए गए अभद्रता करने के आरोप पर इस बदलाव की चर्चा है।
पिछले दिनों प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल बाल्यान के नेतृत्व में प्रधानों ने एसएसपी से मुलाकात की थी। बताया था कि किसी ग्रामीण के पक्ष में कोतवाली पहुंचने पर कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह ग्राम प्रधानों से अभद्रता करते हैं। इस तरह व्यवहार करते हैं जैसे प्रधान जनप्रतिनिधि न होकर कोई अपराधी हो। उन्होंने ब्रजेश कुमार सिंह को हटाने की मांग की थी।
एसएसपी ने दस दिन के अंदर कोतवाल ब्रजेश कुमार सिंह को हटाने का आश्वासन ग्राम प्रधानों को दिया था। 13 अक्टूबर देर रात ब्रजेश कुमार सिंह को आईजीआरएस सेल में भेजने के साथ ही पुलिस लाइन से हरिभान सिंह को चंडौस का नया कोतवाल बना दिया गया। 14 अक्टूबर को उन्होंने चार्ज संभाल लिया है।