Chandrayaan 3 vikram lander successful landing varanasi echoed with Har Har Mahadev,

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर जश्न मनाती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बड़ा सपना पूरा हुआ। भारत ने इतिहास रचा। चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम जैसे ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा तो पूरा बनारस हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। क्या महिलाएं और क्या पुरुष, क्या बच्चे और क्या जवान सभी इस गौरवशाली पल पर भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे। पूरे जिले में कहीं आतीशबाजी हो रही है तो कहीं ढ़ोल-नगाड़े बज रहे हैं।

मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है। शहर के गोदौलिया, अस्सी, दशाश्वमेध घाट और  बीएचयू परिसर में युवाओं की टोलियां जश्न मनाने में मशगूल है। घर की महिलाएं भी इस खुशी में शामिल हैं। शहर में कई स्थानों पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया गया।  चंद्रयान की सफल लैंडिंग से पहले पूरा शहर मानो थम सा गया था।

इसरो से जब उल्टी गिनती शुरू हुई थी तो सभी के सांसे अटकी थीं। जैसे ही चंद्रयान की सफल लैंडिंग हई और इसरो के वैज्ञानिकों ने ताली बजाई तो टीवी और मोबाइल देख रहे लोग उछल पड़े। भारत माता की जय और हर हर महादेव का नारा लगाने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *