People jump with joy in Agra as Chandrayaan 3 land on moon

Chandrayaan-3: चांद की सतह छूते ही आगरा में खुशी से उछल पड़े लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग होते ही लोग खुशी से उछल पड़े। भारत माता की जय के नारों से परिजर गूंज उठे। जिस पल का लोग सुबह से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह पल आया तो कोई खुशी से नाच पड़ा तो किसी के आंसू छलक पड़े। लोगों ने इसरो की इस उपलब्धि पर पटाखे फोड़े तो कहीं मिठाई बांटी। 

जिले में खास से लेकर आमजन तक आज सुबह से ही चंद्रयान-3 की लैंडिंग का बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। लोग सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। मंदिरों में हवन तो मस्जिदों में दुआएं मांगी जा रही थी। साम को 6 बजकर 04 मिनट पर लैंडिंग हुई को लोग खुद को रोक नहीं पाए। वह उछल पड़े और भारत माता की जय के नारे लगाने लगे। 

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 Landing: आगरा में तिरंगा और चंद्रयान की तस्वीर लेकर किया हवन, मंत्रोच्चार के साथ चल रहा अनुष्ठान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *