Prayers being performed in temples in Agra for the successful landing of Chandrayaan 3

Chandrayaan 3
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


ताजनगरी आगरा में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों में भी इसका प्रसारण देखने को लेकर खासा उत्साह है। इसका सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बुधवार को स्कूल शाम के समय खोले जाएंगे। 

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए आगरा के प्रसिद्ध मंदिरों श्री मन कामेश्वर मंदिर, श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर और गोकुलपुरा स्थित प्राचीन गणेश मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है। साथ ही शाम को विशेष अनुष्ठान रखा गया है। वहीं जैन मंदिर में भी प्रार्थना की जा रही है। इसके सफल लैंडिंग के लिए मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। 

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: बांके बिहारी के दर्शन को आने से पहले कर लें ऑनलाइन पंजीकरण, वरना…जान लें नई व्यवस्था



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *