
चंद्रयान-3।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अंतरिक्ष जगत में भारत आज इतिहास रचने की कगार पर खड़ा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर ‘साफ्ट लैंडिंग’ करेगा। पूरी दुनिया इस पल का इंतजार कर रही है। ऐसे में गोरखपुर वासियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है। इससे विश्वभर में भारत का कद और ऊंचा हो गया है। गोरखपुर में जश्न जैसा माहौल है।
गोरखपुर सांसद रवि किशन चंद्रयान की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज चंद्रयान की लैडिंग को लेकर पूरे देशभर में उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिरों में हवन पूजा हो रहा है। मस्जिदों में नमाज पढ़ी जा रही है। चर्च में प्रार्थना की जा रही है। पूरे देशवासियों, वैज्ञानिकों और खासकर इसरो को दिल से बधाई देता हूं।
चंद्रयान-3 बुधवार यानी 23 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती हैं। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।