05:20 PM, 23-Aug-2023
मुरादाबाद के तीन वैज्ञानिक बने हैं मिशन का खास हिस्सा
पूरा देश चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की मनोकामना कर रहा है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से पूजा-पाठ कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके लिए मुरादाबाद के तीन परिवारों के साथ शहर भर के लोगों में खासा उत्साह। इसका कारण शहर के तीन वैज्ञानिकों का इसमें अहम योगदान है। इसरो में कार्यरत मुरादाबाद निवासी अनीश सक्सेना चंद्रयान मिशन 1 से लेकर अब तक जुड़े हैं। उनके बनाए गए हाई रिजोल्यूशन कैमरों से चांद की आभा को निहार रहे हैं।
उन्होंने चंद्रयान टू में लैंडर गिरने के बारे में सटीक जानकारी टीम को उपलब्ध करवाई थी। दूसरे वैज्ञानिक मेघ भटनागर हैं। वह चंद्रयान के महत्वपूर्ण हिस्सा ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर के क्वालिटी कंट्रोलिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। तीसरे वैज्ञानिक रजत प्रताप सिंह भी रॉकेट की कंट्रोलिंग करने वाली टीम में अपना योगदान दे रहे हैं।
05:15 PM, 23-Aug-2023
झांसी में लोगों ने की विशेष पूजा

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए हवन करते लोग
– फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेस के झांसी जिले में चंद्रयान-3 की सफल लेंडिंग से पहले झांसी में हवन और पूजा पाठ हुआ। मिशन की कामयाबी के लिए लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की।
05:11 PM, 23-Aug-2023
मैनपुरी के मदरसा में मांगी गईं दुआएं
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लोगों को बेसब्री से इतंजार है। आमजन इसकी सफल लैंडिंग के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं स्कूली बच्चों में भी इसका प्रसारण देखने को लेकर खासा उत्साह है। इसका सीधा प्रसारण दिखाने के लिए बुधवार को स्कूल शाम के समय खोले जाएंगे।
05:09 PM, 23-Aug-2023
चंद्रयान-3 को लैंड कराने में दिख रहा देवरिया के अभिषेक का मैनेजमेंट
मिशन चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बनकटा निवासी अभिषेक के योगदान पर पूरा जिला गौरवान्वित है। वहीं आज शाम को चंद्रयान की साफ्ट लैंडिग होने वाली है। ऐसे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के इस महत्वाकांक्षी मिशन में सेटेलाइट की गति को नियंत्रित करने, सुरक्षित लैंडिंग कराने एवं चंद्रमा की कक्षा में पहुंचाने वाले देवरिया के इस सितारे की सब ओर चर्चा हो रही है।
05:07 PM, 23-Aug-2023
उत्तराखंड के घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष पूजा-अनुष्ठान का दौर जारी है। लोगों को इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। गंगा घाटों पर विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। चंद्रयान की सफलता के लिए विधायक,मंत्रियों सहित पुरोहित सभी पूजा-पाठ में लगे हैं। वहीं सीएम धामी जहां इस अवसर को लाने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
04:55 PM, 23-Aug-2023
Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के लिए देश भर में दुआएं, आखिरी 15 मिनट सबसे अहम, जानें हर अपडेट
चांद की सतह पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसकी लैंडिग में अब करीब एक घंटे का समय बचा है। बता दें कि लैंडिंग के लिए आखिरी के 15 से 19 मिनट बेहद चुनौतीपूर्ण हैं।