
इलाहाबाद हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा अब इलाहाबाद जिला न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे जबकि अब तक यह जिम्मेदारी निभा रही न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा को लखनऊ जिला न्यायालय का प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किया गया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली के आदेश पर महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक प्रदेश में प्रशासनिक न्यायमूर्ति के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति विवेक चौधरी को बरेली, न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह को वाराणसी, अरविंद सिंह संगवान को रायबरेली, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा प्रयागराज, न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा लखनऊ, न्यायमूर्ति शेखर बी शराफ गोरखपुर, न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी गोरखपुर और न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय मेरठ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं।
न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी आगरा, न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान गाजियाबाद, न्यायमूर्ति इरशाद अली सुल्तानपुर, न्यायामूर्ति सरल श्रीवास्तव आजमगढ़, न्यायमूर्ति जेजे मुनीर बुलंदशहर, न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता गौतमबुद्ध नगर, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ गोंडा व कासगंज, न्यायमूर्ति अजीत कुमार अलीगढ़, न्यायमूर्ति रजनीश कुमार रामाबाई नगर, न्यायमूर्ति अब्दुल मोइन कानपुर नगर, न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा जौनपुर, न्यायमूर्ति अजय भनोट मुरादाबाद, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी प्रतापगढ़, न्यायमूर्ति मनोज बजाज सीतापुर, न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया गाजीपुर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति नामित किए गए हैं।
