आगरा जिला जेल में हिस्ट्रीशीटर का जलवा देख सभी हैरान रह गए। वो वीआईपी की तरह वहां आया। इस दौरान अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर उसका स्वागत किया। इस दौरान जो फोटो खींचीं गईं, वो वायरल हो रही हैं। 

 


charm of the history-sheeter reached jail as a guest welcomed like VIP officers made him wear patta

हिस्ट्रीशीटर का ऐसा जलवा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


आगरा जिला जेल में शनिवार को धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें अतिथि बनकर कमला नगर का हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल पहुंच गया। अधिकारियों ने पटका और स्मृति चिह्न देकर उसका वीआईपी स्वागत किया। शनिवार को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर सफाई दी जा रही है। कहा जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर होने की जानकारी नहीं थी। मामले में विभागीय स्तर पर जांच हो सकती है।

Trending Videos

जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि भारतीय हिंदू सेवा ट्रस्ट की प्रदेश अध्यक्ष राखी अग्रवाल की ओर से हरियाली तीज से पहले धार्मिक आयोजन की अनुमति मांगी गई थी। बंदियों के उत्थान के लिए यह आयोजन करने का आग्रह किया। इस पर अनुमति दी गई थी। कार्यक्रम में मंडली के साथ ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोग शामिल होने आए थे। इनमें कौन-कौन था? इस बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। ट्रस्ट पंजीकृत है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें