{“_id”:”66b517c45c0cbe5f7603e6d4″,”slug”:”chhapra-mail-stood-still-for-20-minutes-due-to-collision-with-cattle-orai-news-c-12-1-knp1075-784429-2024-08-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मवेशियों के टकराने से 20 मिनट खड़ी रही छपरा मेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आटा। झांसी-कानपुर रेलवे खंड पर ट्रेन संचालन में अन्ना मवेशी बाधा बन रहे हैं। गुरुवार को इस रेल खंड के सरसोकी आटा सेक्शन में शाम 4 बजकर 33 मिनट पर ग्वालियर से चलकर बरौनी की ओर जाने वाली ट्रेन नंबर 11123 आटा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड इंजन की चपेट में आ गया। एक मवेशी की मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम और आटा स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस पुनीत शाक्या को दी। इसके बाद चालक ने सहचालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशी को निकाला। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई। इसके चलते ट्रेन 4.33 बजे से 4.53 बजे तक 20 मिनट खड़ी रहे। इससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कानपुर, लखनऊ, बरौनी अचानक ट्रेन खड़ी होने से दिक्कत हुई। (संवाद)
