
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली से पहले ट्रेनों में शुरू हुई वेटिंग अब तक बरकरार है। छठ पूजा के दौरान स्थिति और गंभीर हो गई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली कई ट्रेनों में 20 नवंबर तक नो रूम की स्थिति है। इन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची भी 300 के पार पहुंच गई है।
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे कई विशेष ट्रेनों का भी संचालन कर रहा है। विशेष ट्रेनें देरी से चलने और उनका किराया ज्यादा होने के कारण यात्री नियमित ट्रेनों को ही तवज्जो दे रहे हैं। डाउन में 20 नवंबर तक सभी नियमित ट्रेनें फुल हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly: आवारा कुत्तों ने चार साल के बच्चे को मार डाला, नोच खाया मांस; खेत पर मां के पास जा रहा था मासूम
पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली कई विशेष ट्रेनों में भी 20 नवंबर तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने 15 से 22 और 18 से 28 नवंबर के बीच तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। नियमित ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनने के बाद विशेष ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ रही है।
19 नवंबर तक सभी ट्रेनें फुल
छठ पूजा 19 नवंबर को है। इससे पहले बुधवार को भैया दूज है। ऐसे में बरेली होते हुए पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें 19 नवंबर तक फुल हैं। विशेष ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ रही है। नियमित ट्रेनों में इन दिनों क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं।
