जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन। पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरई जालौन) जनपद में सदस्य/सदर मुंसरिम प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजीव खरे ने अवगत कराया आज दिनांक 12/10/2023 को समय 4.30 बजे सायंकाल प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मनोज कुमार सिंह गौतम के विश्राम कक्ष में अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की अध्यक्ष श्रीमती अमृता शुक्ला अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09/12/2023 में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के वादों एवं प्री-लिटिगेशन वादों को चिह्नित करते हुये अधिक से अधिक मामलों में सुलह- समझौता कराया जा सके एवं जन जागरूकता पैदा करने हेतु बैठक संपन्न हुयी, जिसमें श्री मनोज कुमार सिंह गौतम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई अनुश्रवण राष्ट्रीय लोक अदालत समिति की अध्यक्ष श्रीमती अमृता शुक्ला अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई, सदस्य श्री राजीव खरे सदर मुंसरिम प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, जालौन स्थान उरई, सुश्री प्रियंका द्विवेदी परिवार कल्याण विशेषज्ञ, श्री के. के. प्रजापति परामर्शदाता, श्रीमती सुलेखा सिंह मध्यस्थ बैठक में उपस्थित हुये। सर्व सहमति से बैठक में अधिक से अधिक वादों को निस्तारण कराये जाने हेतु वार्ता संपन्न हुयी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *