Chief Minister Yogi Adityanath arriving in Agra for Lok Sabha election campaign

सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने कुछ ही देर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचेंगे। सीएम चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जन चौपाल से करेंगे। इसके बाद सूरसदन प्रेक्षागृह में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का तीन दिन में यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले सोमवार को वह 11:35 बजे खेरिया हवाई अड्डे आए। यहां से हेलिकॉप्टर से हाथरस के लिए रवाना हुए। फिर बुलंदशहर व अन्य जिलों में सभाएं कीं। बुधवार को फिर मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं। इस बार आगरा में चुनावी बिगुल फूंकेंगे। 

करेंगे जन चौपाल, प्रबुद्धजनों को करेंगे संबोधित

सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज में सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल करेंगे। इसके बाद शहर में सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 2:30 बजे प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करेंगे। वह शहर के प्रबुद्धजन से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के लिए समर्थन मांगेंगे।

डीएम व पुलिस कमिश्नर ने चौपाल स्थल का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौपाल शमसाबाद के एपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी। इससे पहले मंगलवार को चौपाल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ आयोजन स्थल पहुंचे। दोनों ने मंच एवं अन्य तैयारियां का जायजा लिया। इसके बाद हेलीपैड का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस कमिश्नर राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश से लगने वाली सीमा की भी जांच की। मातहतों को वाहन चेकिंग समेत अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें