अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Sat, 16 Nov 2024 12:50 AM IST

खैर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के तहत मुख्यमंत्री जट्टारी स्थित त्रिभुवन किशोर पालीवाल फार्म में दोपहर एक बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।


loader

Chief Minister Yogi public meeting in Jattari

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जट्टारी में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। 

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला ने बताया कि खैर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के तहत मुख्यमंत्री जट्टारी स्थित त्रिभुवन किशोर पालीवाल फार्म में दोपहर एक बजे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 14 नवंबर को खैर पहुंच गए। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सीएम की जनसभा की व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।

सीएम योगी सुरक्षा व्यवस्था

14 नवंबर को डीएम विशाख जी. व एसएसपी संजीव सुमन ने पालीवाल फार्म हाउस कस्बा जट्टारी में प्रस्तावित जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसभा व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर रूपरेखा तैयार की। गैर जनपदों से आए राजपत्रित, अराजपत्रित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग, डी-ब्रीफिंग कर वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी व कर्मचारी आई कार्ड जरूर लगाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें