
करंट लगने से बच्चे की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को लापरवाही ने आठ साल के बच्चे की जान ले ली। वह इकलौता बेटा था। स्कूल से लौटते समय कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफर की सुरक्षा जाली में आए करंट की चपेट में आ गया। बेटे के घर नहीं आने पर तलाश करती आई मां को भी करंट लग गया। दोनों को कॉलोनी के लोगों ने अलग किया।
तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। रात 8 बजे प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने। घटना से मां का हाल बेहाल है। लोग हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।