
बच्चे का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के मोहल्ला आजादपुरा राजपूत कॉलोनी में स्थित नाले के पानी में बुधवार की सुबह कक्षा 5वीं का छात्र 12 वर्षीय यश निरंजन बह गया। बच्चे के पानी में बह जाने की जानकारी दोपहर को होने पर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा नाले में खोजा गया। करीब दो किलोमीटर दूर मोहल्ला तालाबपुरा में शारदा मंदिर के पास से बालक का शव बरामद हुआ। नाले में बहे बच्चे को खोजने के लिए चलाए गए अभियान की निगरानी जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक स्वयं करते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
