
अस्पताल में भर्ती बच्चे
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बारिश और मौसम का बदलाव बीमारियों की वजह बना है। जरा सी लापरवाही से बच्चों को मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड जैसी बीमारियां हो रही हैं। रविवार को इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) आगरा ने मानसून के दौरान और बाद में होने वाली बीमारियों के उपचार के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया।
एम्स हैदराबाद से आए डॉ. मधुसूदन ने बताया कि मानसून के दौरान और मानसून के बाद मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड और लेप्टोस्पाइरोसिस ज्यादा होते हैं। इन बीमारियों के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं और बिना जांचों के इनका निदान मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि इन दिनों डेंगू भी फैल रहा है।
