संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 16 Oct 2024 12:14 AM IST

Children are improving their reading habits by reading newspapers.

Trending Videos



कासगंज। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक स्तर में सुधार को लेकर विभाग द्वारा नित नए प्रयोग शिक्षा किए जा रहे हैं। निपुण एवं के माध्यम से छात्रों को रीडिंग स्किल का अभ्यास कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर में समाचार पत्र के माध्यम से बच्चों की पढ़ने की क्षमता में सुधार की पहल की गई है।

Trending Videos

सहावर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौरव शर्मा ने बताया कि आगामी माह में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाना है। विद्यालय को निपुण बनाने का लक्ष्य को प्राप्त करने को प्रतिदिन छात्र- छात्राओं को न्यूज पेपर पढ़ने का अभ्यास कराया जा रहा है। छात्र अखबार का अध्ययन कर अपना रीडिंग स्किल के साथ साथ सामान्य ज्ञान भी बढ़ा रहे है।

अक्तूबर माह से यह व्यवस्था शुरू की गई है जो अनवरत जारी रहेगी। इसमें प्रत्येक कक्षा के छात्रों को न्यूज पेपर उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कक्षा 1 के छात्र चित्रों के माध्यम से अपना ज्ञानवर्धन करेंगे और कक्षा 2 से 5 तक के छात्र अपना सामान्य ज्ञान तथा रीडिंग स्किल पर ध्यान देंगे। यह पहल बच्चों के लिए शैक्षणिक तौर पर काफी सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए अमर उजाला समाचार पत्र बच्चों को पढ़ने को दिया जा रहा है। बच्चे समाचार पत्र को उत्साह के साथ पढ़ रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *