Last Updated:

Chitrakoot ki local news : चित्रकूट के राजापुर में जिला प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से लाखों रुपये खर्च करके पब्लिक मनोरंजन पार्क विकसित किया जा रहा है. राजापुर को गोस्वामी तुलसीदास की स्थली के रूप में जाना जाता है. चित्रकूट जिले के राजापुर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत राजापुर वार्ड संख्या-12 कृष्णा नगर में पब्लिक मनोरंजन पार्क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए उपकरणों के साथ-साथ, कई दूसरी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि हमारी ओर से मानिकपुर, मऊ, राजापुर और कर्वी में रोड के साथ-साथ पार्क बनने के भी प्रस्ताव भेजे गए थे.

चित्रकूट. बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला एक समय प्रदेश के सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे चित्रकूट के गांव-कस्बों की भी सूरत बदल रही है. गोस्वामी तुलसीदास का नगर कहे जाने वाले राजापुर में अब जिला प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से लाखों रुपये खर्च करके पब्लिक मनोरंजन पार्क विकसित किया जा रहा है. इसके बन जाने के बाद से नगर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ आसपास के गांव के मौजूद इस पार्क में आकर इसका आनंद ले सकेंगे. लोग यहां अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे. चित्रकूट जिले के राजापुर में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत राजापुर वार्ड संख्या-12 कृष्णा नगर में पब्लिक मनोरंजन पार्क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.

क्या-क्या होगा काम

इसके लिए 64,5700 रुपये खर्च किए जाएंगे. इस पार्क में बच्चों के खेलने के लिए उपकरणों के साथ-साथ, कई दूसरी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसकी स्वीकृति शासन से मिल चुकी है. योजना के तहत इस पार्क में झूला, बच्चों के खेलने के उपकरण के साथ-साथ आकर्षक लाइट बाउंड्री वॉल पेंटिंग के साथ कई दूसरे काम भी कराए जाएंगे ताकि लोग अपने परिवार के साथ यहां समय बिता सके और एक अच्छे वातावरण में बैठ सकें.

धुस मैदान के पास भी एक 

चित्रकूट के डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि हमारी ओर से मानिकपुर, मऊ, राजापुर और कर्वी में रोड के साथ-साथ पार्क बनने के भी प्रस्ताव भेजे गए थे. शासन स्तर से फिलहाल राजापुर में एक पार्क बनने की स्वीकृति मिल गई है. यह पार्क 64 लाख रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा. इसमें बुजुर्गों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पार्क में आकर्षक लाइट झूले, बच्चों के खेलने की तरह-तरह के उपकरण औक कई दूसरी चीजें भी लगाई जाएंगी. इसके बन जाने से यहां के लोगों को पार्क के लिए कहीं और जाना नहीं पड़ेगा. डीएम ने बताया कि एक ऐसा ही पार्क चित्रकूट जिले के धुस मैदान के पास भी विकसित किया जा रहा है. वहां बच्चों से लेकर बड़ों के बैठने की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link