चित्रकूट जिले मे बहुचर्चित कोषागार घोटाले में मंगलवार को एसआईटी ने जिन पांच और पेंशनरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इन सभी के खातों में 3.44 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर हुई थी। घोटाले का खुलासा होने पर पांचों आरोपियों ने यह रकम बैंक में वापस जमा कर दी थी, लेकिन जांच में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

Trending Videos


एसआईटी के अनुसार, नांदी निवासी जीवनलाल, नत्थूराम, पहाड़ी निवासी लल्लू प्रसाद कुशवाहा, कर्वी के ओरा निवासी कैलाश नाथ पांडेय और छेछरिया खुर्द निवासी शिवमंगल के खातों में 3.44 करोड़ रुपये आए थे। सभी ने अक्टूबर माह में दबाव में आकर रकम वापस जमा कर दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *