न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 19 Aug 2024 12:51 PM IST

Chitrakoot News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।


Chitrakoot: Wife stabbed to death on suspicion of illicit relationship

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

Trending Videos



विस्तार


चित्रकूट जिले में अवैध संबंध के शक में पति ने कमरे में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चाकू समेत आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। एसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सपहा गांव का प्रदोष पटेल पत्नी कुशबाला (28) और बेटी के साथ कोतवाली कर्वी के शिवरामपुर कस्बा स्थित लैनाबाबा मंदिर के पास तकरीबन 10 साल किराए के कमरे में रहता है।

Trending Videos

पहले मोबाइल बनाने का कार्य करता है। दो साल से मोबाइल का काम बंद कर जनसेवा केंद्र चलाता है। शनिवार की रात इकलौती बेटी के सोने के बाद उसने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। चर्चा है कि पड़ोसी से पत्नी को मोबाइल पर बात करते देखकर उसने पहले पिटाई की। इसके बाद चाकू से हत्या कर दी। महिला के चिल्लाने पर पड़ोसियों को शंका हुई तो यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर प्रदोष ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें