chowki incharge suspended for negligence in land dispute in Mathura

up police , Suspended
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा में जमीन विवाद में संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। आरोप है कि न तो कार्रवाई की गई और न ही निर्धारित समय पर आरोपियों को पाबंद किया गया। लापरवाही पर एसएसपी ने जाजन पट्टी चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी। चौकी इंचार्ज पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया था। 

घटना मगोर्रा थाना क्षेत्र के सेंहा गांव की है। यहां 10 दिन पूर्व जमीन विवाद का मामला सामने आया। गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के घर पर 13 जून की सुबह करीब 8 बजे जमीन विवाद को लेकर गांव के ही 11 नामजदों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित सहित पांच महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया। 

पुलिस ने हमलावर सुशील, संतोष, शैलेन्द्र, राहुल, पुष्पेंद्र, भगवान सिंह, जगदीश उर्फ जग्गो सहित चार महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घायलों में सुरेंद्र सिंह सहित मालती देवी, तृप्ति, मेनका, दुर्गेश शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी राहुल, महिला चंद्रवती व नेहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यहां पहले भी दो बार इसी जमीन को लेकर हमलावर वारदात को अंजाम दे चुके हैं। 

पूर्व में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों से मिली हुई है। पूर्व के दो बार मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी अवधेश जादौन ने बताया कि 10 दिन पूर्व पीड़ित पक्ष पर हमला किया गया था। चौकी प्रभारी ने समयावधि में कार्रवाई नहीं की। इससे मुकदमे में लापरवाही दिखाई दी। एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित किया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें