मैनपुरी। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज की छात्राओं का दबदबा रहा। बालक वर्ग में मां सरस्वती इंटर कॉलेज कुसमरा के हरिओम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
बालिका वर्ग अंडर- 17 वर्ग में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी की पूजा और गौरी प्रथम रहीं तथा कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज की वैष्णवी द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग अंडर-19 आयु वर्ग में मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज के हरिओम प्रथम, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के कृष्णकांत द्वितीय और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के ही प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। सभी सफल प्रतिभागियों का मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजोग कुमार मल्ल ने किया। विजय पीटर, मुकेश चौहान, रविलाल, जितेंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, ममता आदि मौजूद रहे।
