
स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस।
– फोटो : संवाद
विस्तार
वृंदावन नगर विकास विभाग की इलेक्ट्रिक सिटी बस में किराया को लेकर परिचालक और एक यात्री के बीच विवाद हो गया। यात्री ने रुक्मिणी विहार के गेट पर साथियों को बुलाकर परिचालक को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने परिचालक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
सिटी बस में परिचालक धर्मेंद्र सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी चौमुहां जनवरी को बरसाना से यात्रियों को लेकर वृंदावन आ रहा था। बरसाना से बैठे एक यात्री से जब परिचालक धर्मेंद्र ने किराया मांगा तो वह अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। धमकी देते हुए छटीकरा पर उतर गया। उसके उतर जाने के बाद बस वृंदावन की ओर आ रही थी, तभी यात्री युवक साथियों को तीन-चार मोटरसाइकिलों पर बुला लाया और वह रुक्मिणी विहार गेट के पास रुकी बस में घुसकर परिचालक को पीटना शुरू कर दिया।
हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। कुछ यात्री हिम्मत जुटाते हुए हमलावरों को रोकने का प्रयास करने लगे, लेकिन हमलावरों ने देख लेने की धमकी देने पर यात्री भी पीछे हो गए। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि इस मामले की जांच एसआई कंचन सिंह को सौंपी है।
