उत्त प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। स्कूल की छुट्टी के बाद कक्षा दो की छात्रा को स्कूल में ही बंद कर शिक्षक घर चले गए। परिजन खोजते हुए पहुंचे तो बच्ची के रोने-चीखने की आवाज सुनकर उसे ताला तोड़कर बाहर निकाला।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : freepik
विस्तार
सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विसुंधरी गांव में शिक्षकों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। कक्षा-दो की छात्रा को स्कूल में ही बंद कर शिक्षक घर चले गए। छुट्टी होने के काफी देर बाद भी जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। स्कूल के पास गए तो वहां अंदर से छात्रा के रोने की आवाज सुनाई दी। गेट का ताला तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला गया। बीईओ ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
यह है मामला
गांव निवासी जन्मेजय यादव की पुत्री साधना (11) कंपोजिट विद्यालय विसुंधरी में कक्षा 2 की छात्रा है। रोज की तरह वह सुबह पढ़ने के लिए विद्यालय पहुंची और कक्षा में रहकर विद्यालय के बंद होने तक वहीं मौजूद रही। बताते हैं कि इसी दौरान छात्रा को नींद आ गई। वह कमरे में ही साेती रह गई। छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे घर चले गए। शिक्षक भी कमरे व गेट पर ताला लगाकर घर चले गए।
