class 3 student Dead body  found in dirty water pit in Jhansi

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : istock

विस्तार


गुरसराय थाना इलाके में कक्षा तीन में पढ़ने वाले एक बालक की लाश सोमवार को गंदे पानी के गड्ढे में उतराती मिली। बालक तीन दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच उसकी लाश बरामद हो गई। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

गुरसराय के ग्राम मडोरी निवासी नरेश का 10 साल का बेटा नितिक तीसरी कक्षा में पढ़ता था। चाचा राहुल ने बताया कि 12 अप्रैल को नितिक घर से डेढ़ सौ मीटर दूर एक दुकान से समोसा लेने के लिए गया था। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। शाम होने के बाद नितिक की तलाश शुरु की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। तब थाने जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

चाचा ने बताया कि नितिक के गाायब होने के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। आसपास के गांवों और रिश्तेदारियों में जाकर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच सोमवार की सुबह उसकी लाश अस्ता रोड पर घर से तकरीबन ढाई सौ मीटर दूर गड्ढे में पड़े होने की सूचना मिली। करीब पांच फीट गहरे गड्डे में चार फीट गंदा पानी भरा हुआ था। सोमवार जब लोग गड्ढे के पास से निकले तो उन्हें बच्चे की लाश नजर आई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बता दें कि मृतक बालक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी बड़ी बहन सलौनी की इसी माह शादी होने वाली है। परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी बीच बालक हादसे का शिकार हो गया, जिससे परिवार में मातम छा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *