कासगंज। नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। इससे शहर में सफाई कार्य ठप रहा। गंदगी के ढेर लगे रहे। कूड़े के डेरों से उठती दुर्गंध से अब लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। नगर पालिका स्थाई कर्मी, संविदा कर्मी एवं ठेका कर्मी सभी तीन दिन से हड़ताल पर चल रहे हैं। नगर पलिका से एक दिन 21 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। तीन दिन में लगभग 63 मीट्रिक टन कूड़ा शहर के बाजारों, गलियों, कालोनियों में जमा हो चुका है। शहर के रेलवे रोड, फोरलेन मार्ग, गंंगेश्वर कालोनी सहित सभी बस्तियों के हालात बदतर हो चले हैं। नालियों की सफाई न होने से इनका पानी सड़कों पर आने लगा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। इनसे उठती दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। कूड़ेदान के आसपास के लोगों को सबसे अधिक समस्या हो रही है।लोगों को खुद करनी पड़ रही सफाई: कासगंज। हड़ताल से नालियों में अटी गंदगी को देखते हुए लोग स्वयं ही सफाई कार्य में जुट गए हैं। गंगेश्वर कालोनी सहित कई इलाकों में लोग स्वयं नालियों की सफाई करते नजर आए ताकि नालियों का पानी उफन कर घरों में न घुस जाए व्यापारियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। व्यापारी स्वयं अपनी दुकान के आगे झाडू लगा ने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे कूडा दुकान के अंदर तक न जा सके।

Trending Videos

वार्ता विफल जारी रहेगी सफाईकर्मियों की हड़ताल :

सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रहेगी। शनिवार देर शाम एसडीएम संजीव कुमार के साथ हुई कर्मचारी नेताओं की वार्ता विफल रही। इसके बाद कर्मियों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का निर्णय किया।

दरअसल, अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मी तीन से दिन से हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि उनकी मांगे पूरी की जाएं। इस संबंध में वे कई बार पालिका व जिला प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। हड़़ताल के कारण सफाई व्यवस्था के चरमराती देख जिला प्रशासन ने हड़ताल सफाईकर्मियों से वार्ता कर समाधान करने के लिए शनिवार को देर शाम का समय तय किया गया। हालांकि एसडीएम संजीव कुमार के साथ कर्मियों की यहह वार्ता असफल रही। एसडीएम ने कर्मियों को बताया कि उनकी मांगों से पालिकाप्रशासन को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन कर्मी मांगें माने जाने का आश्वासन चाहते।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *