कानून व्यवस्था की रैंकिंग में आगरा की हालत बेहद खराब है। सीएम डैशबोर्ड पर कानून व्यवस्था के मामले में आगरा को 75वीं रैंक मिली है, वहीं फिरोजाबाद 16वें स्थान पर है।

 


loader

CM Dashboard: Agra's condition in law and order is very bad Firozabad 16th rank

आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner
– फोटो : संवाद



विस्तार


कानून व्यवस्था की रैंकिंग में आगरा कमिश्नरेट अंतिम पायदान पर पहुंच गया है। सीएम डैशबाेर्ड पर कानून व्यवस्था के मामले में जिलों की रैंकिंग में 75वां स्थान मिला है। यह स्थिति बेहद खराब है, जबकि पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड पुलिस को मुकदमों के निस्तारण से लेकर साक्ष्य संकलन तक के लिए विशेष प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं।

प्रतिमाह सीएम डैशबोर्ड से जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर में जारी रैंकिंग में आगरा 75वें नंबर पर है। कानून व्यवस्था के मामले में कमिश्नरेट को 10 में से 5.06 अंक मिले हैं, जबकि मथुरा 6.02 अंक के साथ 73वें स्थान पर है। वहीं 7.43 अंक के साथ फिरोजाबाद 16वें स्थान पर है। 6.73 अंक के साथ मैनपुरी 45वें स्थान पर है। रैंकिंग क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग एंड नेटवर्किंग सिस्टम (सीसीटीएनएस) पर फीड डाटा के भी अंक से तय की जाती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें